अजमेर के गंज थाना क्षेत्र स्थित बाड़ी नदी के पास शनिवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक के सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के समीर ने दूसरे पक्ष के गौरव शर्मा को फोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद समीर ने गौरव को देख लेने की धमकी दी। गौरव ने बताया कि वह उस समय जिम में मौजूद था। आरोप है कि कुछ देर बाद समीर अपने साथियों दिनेश, अदनान, साहिल सहित 10 से 12 लोगों के साथ जिम के पास पहुंच गया। इस दौरान गौरव भी अपने दो-तीन साथियों के साथ बाहर आया। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। गौरव का आरोप है कि इसी दौरान समीर ने छुरा निकालकर उस पर हमला किया, लेकिन वह पीछे हट गया। दूसरा वार करते समय छुरा समीर के हाथ से छूट गया और शिव शर्मा के सिर पर जा लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। मारपीट में गौरव शर्मा को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस जेएलएन अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। ……….. पढें ये खबर भी… अजमेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, VIDEO:रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा अजमेर रेलवे स्टेशन के स्टाफ पार्किंग में बैटरी से चलने वाली स्कूटी में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी खबर पढें