अजमेर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। तापमान में करीब 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तपिश में कमी महसूस हुई। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे आगे भी मौसम सुहावना बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। बरसात 3 एमए दर्ज की गई। बीते 24 घंटों की बात करें, तो मिनिमम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को मिनिमम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से है। पिछले छह दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 38.7 डिग्री रहा शनिवार रात को कई स्थानों पर मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 38.7 डिग्री रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। रविवार को भी आंधी बरसात के आसार हैं। सोमवार को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अजमेर में पिछले 10 साल का तापमान …….. पढें ये खबर भी… अजमेर में मकान ढहने से नीचे दबी पत्नी की मौत:पति चोटिल, तेज अंधड़ से गिरे 4 मकान, तीन खाली पड़े थे; शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन मौन अजमेर में तेज अंधड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया, जहां जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला सोनू(35) की मौत हो गई, जबकि उसका पति दीपक(40) चोटिल हो गया। लोहागल इलाके में एक साथ चार मकान गिरने से दहशत फैल गई, जिनमें से तीन खाली थे। (पूरी खबर पढ़ें…)