अजमेर में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, इसी दौरान पीछे से चोर जाली तोड़कर घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार लौटा तो चोरी का पता चला। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़लिया गांव में सोमवार की है। फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना से जुड़ी देखिए, 2 PHOTO'S रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था परिवार क्षेत्रवासी शक्तिसिंह रावत ने बताया कि यह मकान विक्रम सिंह का है, जो परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को सुबह करीब 9 बजे घर से निकल गए थे। जब परिवार रात को 11 बजे वापस लौटा तो चोरी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर यहां मकान की जाली तोड़कर घुसे और आलमारी व पलंग में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस को यहां चोरों की ओर से लाया गया सरिया मिला है, जिससे जाली तोड़ी गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …….. पढें ये खबर भी…. साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पकड़ा:खुद को अस्पताल में भर्ती बताकर दिया था झांसा, खाते से विड्रोल किए 1 लाख अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो आंरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस आगरा से लाई है। आरोपियों से पुलिस ठगी के रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढें