अजमेर के आदर्श नगर क्षेत्र में एक मकान से करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर कब आए व कैसे वारदात को अंजाम दिया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ। पीड़ित ने आदर्श नगर पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। माधवद्वार के पास आदर्श नगर निवासी गोपाल खण्डेलवाल ने बताया- मंगलवार को उनका परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए गया था। उस दौरान वह अपने दोस्त के यहां चले गए। दोस्तों से मिलने के बाद वह अन्य काम से चले गए। रात में करीब 10 बजे घर पर आकर सौ गए थे। उनकी पत्नी व बेटे-बहू रात्रि को करीब 1 बजे आ गए। वह भी रात में आकर सो गए थे। सुबह पत्नी को ड्रेसिंग टेबल के ऊपर रखे चांदी के ग्लास नीचे रखे हुए मिले। ऐसे में पत्नी को गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने घर में चैक किया तो घर में रखे सभी सोना-चांदी के आभूषण व नगदी आदि गायब मिली। जिनकी कीमत करीब 30 लाख से ज्यादा मानी जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अब पुलिस घटना स्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक कर रही है। जिससे चोरी कर सुराग मिल सके। ………. पढ़ें ये खबर भी… डकैत जगन गुर्जर की सेल तक कैसे पहुंचा हत्यारा?:जेल में दोनों की अलग-अलग सेल थी; मिलने के लिए आपसी सहमति थी जरूरी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले में नया सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जगन गुर्जर को सेल नंबर-5 अलॉट थी। वहीं उसकी हत्या करने वाले आरोपी विष्णु जाट को अलग सेल अलॉट थी। फिर विष्णु कैसे जगन गुर्जर की सेल तक पहुंच गया? पूरी खबर पढें