ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय मजूदर संघ ने अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूर संघ ने अपनी 9 सूत्री मांगे रखी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। मजदूरों ने कहा कि हमारा शोषण बंद होना चाहिए। जो ठेकेदार पीएफ व ईएसआई नहीं काट रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मजदूर नेता विनीत कुमार जैन, भोलेनाथ आचार्य, राजेंद्र शर्म , सुरेश गोयल, दीपिका मकवाना, धर्मेंद्र हिंगोनिया ने कहा कि राजस्थान में लाखों की संख्या में निजी एवं सरकारी क्षेत्र के अनेक विभागों, कारखानों एवं संस्थानों में कई तरह के कार्य ठेके के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। ऐसे कार्यों पर सरकार द्वारा लागू किसी भी ठेका श्रम अधिनियम 1970 व 1971 के नियमों का पालन नही किया जाता हैं। इस कारण श्रमिको में भारी रोष व्याप्त है। अत: इन समस्याओं का समाधान कर राहत दी जाए। मजदूर संघ ने रखी 9 सूत्री मांगे --- ये खबर भी पढ़ें APO भर्ती 2024-आवेदन की लास्ट डेट तक लॉ डिग्री जरूरी:सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के हक में फैसला सुनाया, हाईकोर्ट का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिना डिग्री के आवेदन करता है तो वह स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढें