राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लिपिक ग्रेड-II कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 94 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 30,936 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। कुल 22 सरकारी और 72 निजी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अजमेर में 82 और किशनगढ़ में 12 में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही चेकिंग कर केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पारी सुबह नौ बजे व दूसरी पारी दोपहर 3 बजे हुई। …….. पढें ये खबर भी… आरएएस (मेंस)-2024 की आंसर-बुक देखने के लिए आवेदन कल से:27 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई, कैंडिडेट्स 12 सितंबर तक कर सकेंगे डाउनलोड राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (RAS) के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देखने के लिए कल (6 जुलाई) से आवेदन कर सकेंगे। (पूरी खबर पढें) असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती-2025 सीबीटी-2 एग्जाम 28 को:RRB ने घोषित की डेट,10 दिन पहले जारी होगी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती-2025 (एएलपी भर्ती 2025) के तहत सीबीटी-2 परीक्षा की तिथि 28 जुलाई घोषित कर दी है। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। पूरी खबर पढें