अजमेर जिले के भिनाय क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया है। एक दिन पहले ही लेपर्ड ने बाड़े में बंधी बकरियों का शिकार किया था और ऐसे में क्षेत्र में दहशत थी। अब पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। अब मेडिकल के बाद लेपर्ड को जंगल में छोड़ा जाएगा। मेडिकल के बाद लेपर्ड को छोड़ा जाएगा जंगल ग्रामीणों ने बताया कि लेपर्ड ने सोमवार रात 14 बकरियों पर हमला कर दिया था, जिसमें 3 मवेशियों की मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पिंजरा लगाया और रातभर लगातार निगरानी की। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील भी की है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने उदयगढ़ खेड़ा के रास्ते पर पहाड़ी के पास खेतों में पिंजरा लगाया। बुधवार सुबह 8 बजे टीम पिंजरे के पास पहुंची, तो देखा कि लेपर्ड कैद हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मेडिकल के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा व टीम भी मौके पर मौजूद रही। ……… पढें ये खबर भी…. अजमेर में नाबालिग पर हमला कर खेत में छिपा लेपर्ड:वन विभाग की टीम ने घेरा, भीमपुरा गांव में दहशत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अजमेर के भीमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। (पढ़िए पूरी खबर) दुकान में चोरी करने वाला 6 घंटे में गिरफ्तार:गल्ले से निकाल ले गया 30 हजार रुपए; 16 हजार से ज्यादा बरामद केकड़ी थाना पुलिस ने दिनहाडे़ दुकान के गल्ले से रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दंड का रास्ता, पानी की टंकी केकड़ी निवासी राजाराम गुर्जर (20) है। (पूरी खबर पढें)