कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा की ओर से दिल्ली सीएम को लेकर की गई अश्लील पोस्ट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस का महिला मोर्चा भी खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी की और धरना दिया। इसके बाद एसपी को शिकायत देकर री-पोस्ट करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष व स्याही फेंकने वाली महिला जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल सहित महिला नेताओं ने शिकायत में बताया कि पीयूष सुराणा की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री पर की गई अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस कस्टडी में ही भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव औरउनके साथ आई महिलाओं ने राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए सुराणा पर स्याही छिड़की, मारपीट व गाली-गलौच की गई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। री-पोस्ट करने वाले भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं की ओर से इनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस दबाव में काम कर रही है। इसलिए इस मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी को शिकायत दी गई है। अब तक ये रहा घटनाक्रम दिल्ली CM पर अश्लील टिप्पणी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- 1. कांग्रेस नेता ने दिल्ली CM पर की अश्लील टिप्पणी अजमेर में कांग्रेस नेता ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की। भाजपा नेता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी पीयूष सुराणा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। (पूरी खबर पढें) 2. कांग्रेस-नेता पर स्याही फेंकने मामले में SHO-दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर गंज थाने में भाजपा महिला नेता की ओर से स्याही फेंकने के मामले में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर थाना अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। (पूरी खबर पढें) 3. अश्लील पोस्ट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच की मांग कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा की ओर से अश्लील पोस्ट अपलोड किए जाने के मामले में अब भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के खिलाफ जांच की मांग की गई है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष की ओर से अश्लील पोस्ट को री-पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेता के परिजन व मित्रों ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। (पूरी खबर पढें)