अजमेर के चौरसियावास रोड पर नाले के बहाव क्षेत्र में बनाए 8 पक्के निर्माणों को नगर निगम ने हटाया। इस नाले की लंबाई करीब 800 मीटर है। इस दौरान मामूली विरोध भी हुआ, लेकिन नगर निगम दस्ते ने पुलिस मौजूदगी में सभी निर्माण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम के अधिशाषी अभियंता रमेश चौधरी ने बताया- चौरसियावास रोड पर नाले के बीच लोगों ने पक्के निर्माण कर लिए। किसी ने दीवार बना दी तो किसी ने कमरे का निर्माण कर लिया। इस जगह को चिह्नित कर पहले नोटिस जारी किए गए और निर्माण नहीं हटाने पर जेसीबी से निर्माण को हटाया गया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। फोटोज में देखें कार्रवाई… ….………… ये खबर भी पढ़ें… चोर ने पहले मंदिर में माथा टेका,फिर लोटा चुराया,VIDEO:पुजारी ने लाइव CCTV देखा तो पकड़ लिया, फिर पुलिस के हवाले किया अजमेर के जोंसगंज स्थित जय अंबे माता मंदिर में प्रवेश कर एक युवक ने पहले हाथ जोड़े और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी ने वहां लगे सीसीटीवी में लाइव ये सब देखा और लोगों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में उसे रामगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढें