अजमेर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कल होगा। इसमें अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की नांद के अलावा 25 ग्राम पंचायत और सिलोरा, बड़ल्या, अराई, भिनाय पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायत शामिल हैं। अजमेर जिला परिषद की दूसरे चरण में 18 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं 5 पंचायत समितियों में 98 सदस्य पद के लिए 287 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान दलों की रवानगी आज होगी और शाम तक मतदान केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। सरपंच व पंच पदों के लिए 30 को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वहीं बता दें कि अजमेर जिला परिषद के 33 सदस्यों के लिए 92 प्रत्याशी है। पंचायत समितियों की स्थिति…. अजमेर जिला परिषद के वोटर… अजमेर जिला परिषद के उम्मीदवार…. ………. अजमेर में 122 ग्राम पंचायतों के रिजल्ट घोषित:जानिए-6 पंचायत समितियों में कहां कौन जीता और किसको मिली हार अजमेर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सरपंच और पंच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया है। पहले चरण में 122 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ, जिसमें 804 उम्मीदवार थे। जिले में 81.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायतों के रिजल्ट घोषित हो गए। एक ग्राम पंचायत सांपला में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। (पूरी खबर पढें)