अजमेर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सरपंच और पंच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया है। पहले चरण में 122 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ, जिसमें 804 उम्मीदवार थे। जिले में 81.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद के अलावा सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी की सभी ग्राम पंचायतों के रिजल्ट घोषित हो गए। एक ग्राम पंचायत सांपला में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। केकड़ी के अजगरा में विवाद होने पर काउन्टिंग देर रात शुरू हुई और सुबह साढे़ छह बजे तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किया। केकड़ी के ग्राम पंचायत लल्लाई में विवाद के बाद उपसरपंच का चुनाव केकड़ी मुख्यालय पर होगा। उपखंड अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए। यहां देखिए पूरी लिस्ट…. अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति… सावर पंचायत समिति… सरवाड़ पंचायत समिति… पीसांगन पंचायत समिति… केकड़ी पंचायत समिति …. श्रीनगर पंचायत समिति… ……… पढें ये खबर भी… अजमेर के मेवदाकलां में पुलिस-ग्रामीण भिड़े, खदेड़ा:मांगलियावास में फर्जी वोटर पकड़ा अजमेर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मेवदाकलां में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया, जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा। ग्रामीणों ने एक महिला पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। पूरी खबर पढें