अजमेर रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में रविवार सुबह बैटरी से चलने वाली स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इन 4 फोटोज में देखें हादसा… ………. पढें ये खबर भी… जिम के बाहर युवक पर धारदार हथियार से हमला:जेएलएन अस्पताल में भर्ती; चाचा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी अजमेर के पुष्कर रोड स्थित एक जिम से बाहर निकलते ही युवक पर धारदार हथियार से शनिवार शाम को बाहरी युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया अस्पताल में भर्ती करवाया हो गई है। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढें