अजमेर सहित जिले भर में बरसात व तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई। ऐसे में रात और सुबह के समय गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बीते 24 घंटों में मिनीमम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री था। बीते 24 घंटों में अजमेर सिटी में 1 एमएम बरसात दर्ज की गई। सोमवार शाम और रात को अजमेर सहित जिले भर में बरसात हुई। कईं जगहों पर तेज हवाएं चली और कईं जगह पर बिजली पोल गिर गए। ऐसे में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। दिन के समय गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाया और लोगों को गर्मी से बचाव के जतन करने पडे़। मौसम विभाग के अनुसार- आंधी व बारिश की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 मई तक संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है। तेज तूफानी बरसात से गिरे बिजली पोल बारिश के साथ चली तूफ़ानी हवाओं के कारण पीसांगन और आस-पास के क्षेत्र में बिजली के पोल व पेड़ धराशायी हो गए। इस दौरान आए फाल्ट के कारण कईं गांवों व ढाणियों में बिजली गुल हो गई। पीसांगन फीडर पर भड़ाना की ढाणी को जाने वाली 11 हजार केवी हाई टेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से फिडर से जुड़ी ढाणी के कईं घरों में पंखे,टीवी, एलईडी, कूलर, एसी समेत अन्य घरेलू बिजली उपकरण जल गए। सूचना के बाद सहायक अभियंता पंकज जांगिड़, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार, जगवीर यादव, फिडर इंचार्ज राजेश जाटोलिया, जमील अहमद समेत डिस्कॉम कर्मी मौके पर पहुंची और रात भर काम में जुटे रहे। सुबह बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। …………. पढें ये खबर भी…. APO भर्ती 2024-आवेदन की लास्ट डेट तक लॉ डिग्री जरूरी:सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के हक में फैसला सुनाया, हाईकोर्ट का आदेश रद्द सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिना डिग्री के आवेदन करता है तो वह स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढें