भास्कर समाधान का असर: स्ट्रीट लाइट, नाली और सीवरेज की समस्याओं का हुआ समाधान अजमेर में भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से दर्ज कई नागरिक समस्याओं का समाधान हो गया है। स्ट्रीट लाइट, नाली और सीवरेज से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण किया। शिकायतकर्ताओं ने भी ऐप पर समाधान की पुष्टि की, जिससे लोगों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने मोहम्मद वसीम आज के हमारे स्टार ऑफिसर मोहम्मद वसीम बने हैं। मुज्जिफर हुसैन ने अहिल्याबाई मार्ग स्थित चंद्रवरदाई नगर में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। समस्या मिलने के बाद मोहम्मद वसीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में रात के समय रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। उनकी सक्रियता और त्वरित समाधान के लिए उन्हें आज का 'पब्लिक का स्टार' चुना गया। बंद स्ट्रीट लाइट ठीक होने से राहगीरों को मिली राहत मुज्जिफर हुसैन ने अहिल्याबाई मार्ग, चंद्रवरदाई नगर में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या उठाई थी। रात में अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक कर दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने ऐप पर समाधान की पुष्टि की। फिर से हुई रोशनी बहाल अनिल कुमार कोकस ने जोन्सगंज की कूवे वाली गली में कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। शिकायत के बाद विभाग ने स्ट्रीट लाइट चालू कर दी। इससे रात के समय आवागमन आसान हो गया और स्थानीय लोगों को राहत मिली। नाली की सफाई से गंदे पानी की निकासी हुई सुचारु कमल किशोर ने बाबा गोपाल दास साहिब कॉलोनी में नाली मिट्टी और कचरे से भरी होने तथा गंदा पानी बाहर बहने की समस्या पोस्ट की थी। शिकायत के बाद नाली की सफाई कराई गई, जिससे पानी की निकासी सुचारु हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। सीवरेज का टूटा ढक्कन बदलने से टला हादसे का खतरा सुनील बालचंदानी ने खेल नगर, चंद्रवरदाई नगर में घर के बाहर कई महीनों से टूटे सीवरेज ढक्कन की समस्या उठाई थी। संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नया ढक्कन लगवा दिया। इससे दुर्घटना का खतरा टल गया और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल गई। नालों की गंदगी, टूटी सड़क और पानी रिसाव से लोग परेशान, कई समस्याओं के समाधान का इंतजार अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई, सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। नागरिकों ने भास्कर समाधान ऐप पर अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं। कई शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पहले भी समस्या पोस्ट की थी, लेकिन मौके पर अब तक समाधान नहीं हुआ है। नागरिक भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित कर रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले समाधान दिखाया, लेकिन नाले की स्थिति अब भी जस की तस दयानन्द कॉलोनी से अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि उनके क्षेत्र के नाले की समस्या पहले भी पोस्ट की थी। समस्या का समाधान दिखाकर उसे बंद कर दिया गया, लेकिन मौके पर नाला अब भी टूटा हुआ है और उसमें गंदगी जमा है। उन्होंने दोबारा स्थायी समाधान की मांग की है। मृत गाय नहीं हटाने से फैली दुर्गंध गौरव शर्मा ने पंचशील कॉलोनी में नाले के पास मृत गाय पड़े होने की समस्या पोस्ट की। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद मृत पशु को समय पर नहीं हटाया गया, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। टूटी सड़क और कीचड़ से आवागमन मुश्किल बदरुद्दीन कुरैशी, अध्यक्ष ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी, ने दरगाह संपर्क मार्ग की बदहाल सड़क की समस्या उठाई। उनका कहना है कि सड़क पर मलबा, गड्ढे और कीचड़ होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पानी की पाइपलाइन से लगातार रिसाव विजेंद्र सिंह टाक ने वैशाली नगर क्षेत्र में मेन सप्लाई वाल्व से लगातार पानी रिसने की समस्या बताई। उनका कहना है कि रिसाव के कारण सड़क पर पानी भर रहा है, गंदगी फैल रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.समस्या पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही हटवाया कचरा:खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान : टूटी पाइपलाइन की समस्या हुई ठीक:लीकेज, गंदे नाले और सीवरेज की समस्याओं का हुआ निस्तारण, लोगों को मिली राहत 3.भास्कर समाधान: कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान:दिनभर जलती स्ट्रीट लाइट और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 6.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 7.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप