अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… कैसरगंज: रोड पर टेलीफोन पोल टूटकर लटका अजमेर शहर के कैसरगंज इलाके में दयानंद मार्केट सर्किल, जियालाल मार्ग पर टूटे पोल की समस्या सुबोध जैन पालीवाल ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि टेलीफोन का पोल जड़ से टूटकर बोर्ड के सहारे अधर में लटका हुआ है। इससे हादसा होने की आशंका है। आदर्श नगर: दवा काउंटर पर बुजुर्ग हो रहे परेशान शहर की पृथ्वीराज पुरी कॉलोनी की गली नंबर 3, आदर्श नगर से मदन सिंह गडोरिया ने सीनियर सिटीजन के दवा काउंटर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यहां के सैटेलाइट हॉस्पिटल में बुजुर्गों के दवा काउंटर पर सिर्फ एक काउंटर होने के कारण भीड़ लगी रहती है। पहले काउंटर अंदर था। अब बाहर करने से बुजुर्ग बीमार धूप और गर्मी में परेशान होते रहते हैं। इसका समाधान करवाएं। चंद्रवरदाई नगर: अधूरे निर्माण कार्य से परेशान लोग चंद्रवरदाई नगर से एक जागरूक नागरिक एम.एल. ने नालियों के अधूरे काम की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले नालियों का काम शुरू करवाया गया। लेकिन नवदुर्गा कॉलोनी में गली नंबर 3 में सीसी रोड के किनारे नालियों की खुदाई कर के काम अधूरा ही छोड़ दिया है। इससे स्थानीय लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। अभियंता नगर: सड़क किनारे बह रहा आवेरफ्लो चैम्बर शहर के अभियंता नगर की जीवन दीप कॉलोनी से निर्मला गुरनानी ने ओवरफ्लो सीवरेज चेम्बर की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा है कि इस ओवरफ्लो चैम्बर की दो बार ढक्कन खुलवाकर सफाई करवा चुके हैं लेकिन गंदगी लगातार बह रही है। निगम के अधिकारी इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सुभाष नगर: समस्या पोस्ट होते ही रोड लाइट हुई रोशन सुभाष नगर की अशोक विहार कॉलोनी की गली नंबर 2, नारीशाला के पास से अरुण भारद्वाज ने लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी गली में रोड लाइट्स खराब हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान कर दिया है। संगम विहार: जेईएन सुमित्रा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ संगम विहार कॉलोनी, जोन्स गंज चौराहे से वार्ड वासियों ने पीने के पानी की परेशानी लिखकर भेजी थी। उन्होंने बताया था कि हमारी कॉलोनी में पीने का सरकारी पानी नहीं आता है। एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर उपखंड–VI की जेईएन सुमित्रा ने उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यह निजी कॉलोनाइजर की बनाई हुई कॉलोनी है जहां पानी की व्यवस्था भी उन्हें ही करनी है। फिलहाल प्रशासन के प्लान में इस कॉलोनी के लिए पाइपलाइन सेवा प्रस्तावित नहीं हुई है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं