अजमेर शहर में भास्कर समाधान ऐप के माध्यम से उठाई गई चार प्रमुख जनसमस्याओं का समाधान हो गया है। कहीं टूटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकी गई, तो कहीं गंदे नालों और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। संबंधित विभागों की कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हुई हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज की स्टार ऑफिसर: एईएन ज्योति सिंह ठाकुर भास्कर समाधान के तहत आज की स्टार ऑफिसर एईएन ज्योति सिंह ठाकुर रहीं। इन्द्रा कॉलोनी, गुर्जर टीला निवासी गुंजन परिहार ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन टूटने से पानी रिस रहा था। इसके कारण घरों में कम प्रेशर से पानी आ रहा था और गंदे पानी की भी समस्या हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन ज्योति सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को मौके पर भेजा। पाइपलाइन की मरम्मत करवाई गई, जिससे पानी का रिसाव बंद हुआ और क्षेत्र में साफ पानी की सप्लाई सुचारु हो गई। टूटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत, पानी की बर्बादी रुकी इन्द्रा कॉलोनी, गुर्जर टीला निवासी गुंजन परिहार ने पेयजल पाइपलाइन टूटने से पानी रिसने, कम प्रेशर और गंदे पानी की समस्या पोस्ट की थी।समस्या सामने आने के बाद जलदाय विभाग ने मौके पर पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज ठीक कर दिया। इससे पानी की बर्बादी रुकी और क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ। दयानंद कॉलोनी के नाले की समस्या का हुआ समाधान अभिषेक माहेश्वरी ने दयानंद कॉलोनी के पीछे स्थित नाले में गंदगी और बरसात के दौरान ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की थी। संबंधित विभाग ने समस्या सामने आने पर कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कर दिया। इससे बरसात में गंदा पानी मकानों में भरने की आशंका कम हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। सड़क पर फैल रहे सीवरेज के पानी से मिली राहत दीपक ने गुलाब बाड़ी मार्ग पर एक महीने से सड़क पर फैल रहे सीवरेज के पानी की समस्या पोस्ट की थी। समस्या के कारण गंदगी और आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने पर नगर निगम ने आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण किया, जिससे सड़क पर फैला गंदा पानी हट गया। बरसाती नाले की सफाई से क्षेत्रवासियों को राहत कमल ने आदर्श नगर स्थित सिंचाई विभाग के बरसाती नाले में वर्षों से सफाई नहीं होने की समस्या पोस्ट की थी। नाले में झाड़ियां और गंदगी जमा होने से जल निकासी प्रभावित हो रही थी। समस्या सामने आने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई कर समस्या का समाधान कर दिया, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। इसी के साथ अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है, तो कहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। वहीं एक क्षेत्र में बार-बार बिजली कटने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नागरिकों ने भास्कर समाधान ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… हर घंटे बिजली कटने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित श्री वाटिका रेजीडेंसी निवासी दलजीत जाट ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में हर घंटे बिजली चली जाती है। लगातार बिजली कटौती के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि समस्या की जानकारी देने के बावजूद अब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। गंदगी और जाम नाले से बढ़ा बीमारी का खतरा दरगाह बाईपास रोड स्थित लोंगिया मोहल्ला निवासी जुबेदा बानो ने बताया कि उनकी पहले की समस्या को "समाधान हो चुका है" बताकर बंद कर दिया गया, जबकि मौके पर आज भी नाला गंदगी और कचरे से भरा हुआ है। गंदा पानी और कचरा जमा रहने से बदबू फैल रही है तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दोबारा शिकायत कर स्थायी समाधान की मांग की है। कचरे से अटा नाला, सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी शिव कॉलोनी, पहाड़गंज से पिंकी पालिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र का नाला लंबे समय से साफ नहीं किया गया है। नाले में बड़ी मात्रा में कचरा और झाड़ियां जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आसपास गंदगी फैल रही है और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है। समस्या के बाद भी नहीं हुई नाली की सफाई माखूपुरा के आम वाला कुआं क्षेत्र निवासी मोनिका देवी ने बताया कि उन्होंने 28 जून को भी नाली सफाई की समस्या पोस्ट की थी, लेकिन अब तक नाली की सफाई नहीं कराई गई। नाली में कचरा जमा होने से गंदा पानी रुक रहा है और आसपास के लोगों को बदबू व गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान:दिनभर जलती स्ट्रीट लाइट और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 4.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 5.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 6.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप