अजमेर में दिल्ली गेट स्थित घासी मोहल्ले में मंदिर के पास शराब ठेका खुलने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि धार्मिक स्थल के समीप इस तरह का ठेका खोलना आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। सोमवार को क्षेत्र के महिला-पुरूष और व्यापार मंडल के सदस्य एकत्र हुए और नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पास ही मंदिर है, लेकिन इसके बावजूद यहां शराब का ठेका खोल दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने ठेका हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धार्मिक स्थल के पास खुला शराब ठेका गीता देवी, नरेश कुमार, श्याम सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले यहां जुआ खिलाया जा रहा था, जिससे लोग परेशान थे। लेकिन अब इस स्थान पर ठेका खोला गया है। उसके करीब ही कई देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं। यह चौक धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है, जहां नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में यहां शराब ठेका खुलना क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। ठेके के कारण मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं को अब असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ठेके के कारण आसपास शराबियों का जमावड़ा लगने की आशंका है, जिससे माहौल खराब होगा। शराब ठेका नहीं हटाया तो होगा आंदोलन स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि विरोध के बावजूद नियमों को नजरअंदाज कर ठेके का आवंटन किया गया है। उन्होंने मांग की है कि ठेके को तुरंत किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ……….. पढें ये खबर भी…. करोड़ों में बनी ADA मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी:नाले की जगह बदली, बफर जोन भी नहीं छोड़ा; शिकायतकर्ता बोला- सेवन वंडर जैसा हश्र होगा अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की नवनिर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां से गुजर रहे नाले का स्वरूप बदल दिया गया। जगह बदल कर बनाए गए नाले के दोनों साइड बफर जोन भी नहीं छोड़ा। इस मामले की शिकायत करने वाले अशोक मलिक का आरोप है कि इससे अन्य अतिक्रमियों के होंसले बुलंद हो गए हैं। ऐसे में जयपुर रोड के नाले पर अतिक्रमण बढ़ गए हैं। वहीं, आने वाले बरसाती सीजन में यहां पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। पूरी खबर पढें