दुकान में शॉट सर्किट के बाद इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर की बैटरी ब्लास्ट हो गया। आग इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा पूरी जल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आस-पास के लोगों ने आग को बुझाया। आगजनी की ये घटना क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित सीता गौशाला के सामने की है। क्लॉक टावर थाने के एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। दुकान मालिक मुन्ना अहमद है। उन्होंने पहले दुकान को इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा शोरूम के लिए किराए पर दिया हुआ था। एक ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग में लगी हुई थी। शॉर्ट सर्किट होते ही बैटरी में ब्लास्ट हो गया और ई-रिक्शा जल गई।