अजमेर के रामगंज क्षेत्र की रहने वाली श्रेया सेन ने पहली बार में NEET-UG 2026 परीक्षा पास करते हुए ऑल इंडिया 4916वीं रैंक हासिल की। श्रेया के पिता मुकेश सेन और माता सविता सेन दोनों सरकारी स्कूलों में लेक्चरर हैं। वहीं अजमेर की दो बहनों ने भी एक साथ नीट पास करते हुए सफलता हासिल की है। रसलपुरा गांव की सना फिरदौस और सादिया ने एक साथ एग्जाम पास किया। सना फिरदौस ने ऑल इंडिया 8015वीं रैंक, जबकि सादिया ने 14412वीं रैंक हासिल की। पुष्कर के छात्र जय आयुष उदय ने बताया- नीट में ऑल इंडिया 1,10,708वीं रैंक आई है। उसने बताया- तैयारी के समय मेरे मार्क्स कभी-कभी कम आते थे, लेकिन कभी डिमोटिवेट नहीं हुआ। उन्होंने कहा- इस जर्नी में अप-डाउन चलता रहता है, लेकिन सबसे जरूरी खुद को मोटिवेट रखना है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया था। देशभर में 11.21 लाख अभ्यर्थी मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं करीब 10 लाख अभ्यर्थी 213 अंकों के कटऑफ तक भी नहीं पहुंच सके। इस बार कटऑफ में पिछले साल के मुकाबले 69 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसमें अजमेर के विद्यार्थियों ने भी इस बार NEET-UG में शानदार प्रदर्शन किया है। रसलपुरा की दो बहनों ने पहली बार में किया कमाल अजमेर के रसलपुरा गांव के रहने वाले किसान युसूफ खान की दोनों बेटियों सना फिरदौस और सादिया ने भी पहली ही कोशिश में NEET-UG परीक्षा पास की। दोनों बहनों ने बताया- तैयारी के दौरान हमने मोबाइल से दूरी बनाई और अधिकतर समय ऑफलाइन पढ़ाई पर ध्यान दिया। नियमित स्टडी और निरंतर अभ्यास मेरी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र रहा।