राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती-2025 का एग्जाम पूरा हो गया। दो दिन दो-दो पारियों में एग्जाम हुआ। अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अभ्यर्थियों से जूते उतरवाए गए। फुल बाजू की शर्ट पहनने की अनुमति नहीं थी, जिसके चलते कई अभ्यर्थी शर्ट खोलकर बनियान में ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं मेटल के बटन भी कटवाए गए। दूसरे दिन की पहली पारी में 20 हजार 200 कैंडिडेट्स में 11 हजार 215 उपस्थित रही, जो 55.52 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में 11 हजार 136 उपस्थित रही। जो 55.13 प्रतिशत रही। अब देखिए, परीक्षा से जुड़ी PHOTOS… एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात एसआई भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। लगभग 100 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से भी बुलाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। पहले दिन 54 फीसदी रही उपस्थिति पहले दिन पहली पारी में 20,200 अभ्यर्थियों में से 10,993 उपस्थित रहे, जो 54.42 प्रतिशत है। दूसरी पारी में 20,200 अभ्यर्थियों में से 10,229 उपस्थित रहे, जो 54.10 प्रतिशत है। इस प्रकार, सुबह की पारी में परीक्षा देने वाले 764 अभ्यर्थी दूसरी पारी में शामिल नहीं हुए। एग्जाम से जुड़ी ये खबरें भी पढिए…