अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली, गंदगी और मछलियों की मौत के विरोध में शहर कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को अजमेर बंद है। दरगाह बाजार में गुरुवार सुबह से कई होटल और दुकान बंद है। वहीं दरगाह के पास की फूलों की दुकान खुली हुई है। अजमेर के रेलवे स्टेशन के बाहर सवारी ले जा रहे ई रिक्शा को कांग्रेसियों ने रोका और सवारियां उतार दी। वहीं कचहरी रोड़ पर बैक भी बंद करवाए। पेट्रोल पम्प पर भी नारेबाजी की हंगामा किया। बंद को सफल बनाने के लिए शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें तैनात की गई हैं, जो विभिन्न बाजारों और प्रमुख चौराहों पर बंद की अपील कर रही हैं। वहीं अजमेर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर शहर में पुलिस को अलर्ट रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया कि बंद के संचालन और समन्वय के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। वहीं, बंद को देखते हुए शहर के कई निजी स्कूलों ने भी अभिभावकों को संदेश भेजकर आज अवकाश घोषित कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि आनासागर झील की बिगड़ती स्थिति, दुर्गंध और प्रशासन की कथित लापरवाही के विरोध में यह बंद आयोजित किया जा रहा है। बंद के अपडेट…