टोंक के देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत रद्द होने के बाद एससी/एसटी कोर्ट ने उन्हें 6 अगस्त तक गिरफ्तार करने का समय दिया है। कोर्ट के आदेश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने 6 अगस्त तक गिरफ्तारी का समय दिया नगरफोर्ट थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि हाईकोर्ट से मिली नरेश मीणा की सशर्त जमानत 13 जुलाई को रद्द हो गई थी। उसी दिन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया था। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया है। पुलिस कोर्ट के आदेश की पालना करेगी। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि एससी/एसटी कोर्ट के आदेश पर नरेश मीणा की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई थी। इसके लिए उनकी ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता, तहसील मोठपुर (जिला बारां) के सरपंच (प्रशासक) को पत्र भेजा गया है। पत्र में नगरफोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए जल्द संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि उसे कोर्ट में पेश किया जा सके। 9 महीने बाद मिली थी जमानत, फिर दोबारा गिरफ्तार हुए देवली-उनियारा उपचुनाव मामले में नरेश मीणा को करीब 9 महीने बाद हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। इसके बाद झालावाड़ में प्रदर्शन के दौरान उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इसे जमानत की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए टोंक की एससी/एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी। नरेश मीणा के सहयोगी राकेश बैंसला ने कहा कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और पंचायत राज चुनाव से पहले उन्हें जेल में रखकर गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त कर जमानत रद्द कराई गई और अब उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका के आदेश का सम्मान करते हैं और उन्हें भरोसा है कि अदालत नरेश मीणा को न्याय देगी। SDM को थप्पड़ मारने के बाद दर्ज हुआ था मामला यह मामला 13 नवंबर 2024 का है। देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव के लोगों ने गांव को उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे थे। आरोप है कि जबरन तीन लोगों से मतदान कराने का विरोध करते हुए उन्होंने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। अगले दिन 14 नवंबर को पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से गिरफ्तार किया और 15 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। नरेश मीणा को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी थी। झालावाड़ में गिरफ्तारी के बाद जमानत रद्द हुई 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल की इमारत का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नरेश मीणा एसआरजी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगरफोर्ट थाना पुलिस ने इसे हाईकोर्ट की जमानत की शर्तों का उल्लंघन बताते हुए एससी/एसटी कोर्ट में जमानत रद्द करने की अर्जी दी। कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी। जज आरती माहेश्वरी ने माना कि हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने उन शर्तों का पालन नहीं किया। ..... SDM थप्पड़कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए.... 1. नरेश मीणा को फिर जेल जाना होगा:हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर SC-ST कोर्ट ने रद्द की जमानत; SDM को मारा था थप्पड़ SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को फिर जेल जाना होगा। टोंक के SC-ST कोर्ट ने SDM थप्पड़कांड केस में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से मिली जमानत को सोमवार को रद्द कर दिया। पूरी खबर पढ़िए... 2. राजस्थान थप्पड़कांड- महिलाएं बोलीं, पुलिस ने हमें लाठियों से पीटा:एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश जिस घर में घुसे, वहां सबसे ज्यादा तोड़फोड़ थप्पड़कांड की आग में राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) का समरावता गांव झुलस गया है। लपटें भले ही बुझ गईं, लेकिन कालिख लगभग हर घर पर है। सबसे बुरी हालत में है कई कच्चे-पक्के घरों के बीच बना एक तीन मंजिला मकान। गेट से लेकर पार्किंग में खड़ी कार और चौक, बरामदे किचन और कमरे, हर तरफ तोड़फोड़ के निशान। फर्श से लेकर दीवारों तक जगह-जगह खून के निशान। पूरी खबर पढ़िए... 3. बुजुर्ग के वोट डालने के बाद भड़के लोग:देवली-उनियारा के समरावता गांव में SDM थप्पड़ कांड के बाद आगजनी-पथराव की पूरी कहानी देवली-उनियारा में 13 नवंबर को एसडीएम थप्पड़ कांड और फिर देर रात हुई आगजनी-पथराव के बाद समरावता गांव खाली हो गया है। गांव के लोग पुलिस से बचने के लिए खेतों और ढाणियों में छुपे हैं। भास्कर टीम हालात जानने के लिए मौके पर पहुंची तो लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए... 4. राजस्थान थप्पड़कांड; नरेश मीणा टोंक जेल में शिफ्ट:किरोड़ी ने कहा- टारगेटेड था मामला; वकील बोले- SDM ने थाने में निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम के थप्पड़कांड विवाद के बाद समरावता गांव में तीसरे दिन शुक्रवार को भी तनाव रहा। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा का पहला बयान सामने आया। इधर, नरेश मीणा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़िए....