अजमेर में दुकान से घर लौट रहे स्टील रेलिंग व्यापारी पर हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हमला रेस्टोरेंट में लड़ाई-झगड़े में बीच-बचाव के दौरान कंधे पर हाथ रखने के कारण हुआ था। हमलावर ने गला पकड़ने का आरोप था। व्यापारी का कहना था कि ऐसा नहीं होने पर भी माफी मांगी गई थी। इसके बाद भी मारपीट की गई थी। ट्रेनी RPS व रामगंज थाना प्रभारी दीपेंद्र सैनी ने बताया कि स्टील रेलिंग व्यापारी खितेश से 5 आरोपियों ने मारपीट की थी। पुलिस ने सतगुरु कॉलोनी निवासी विकास कोली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। व्यापारी की पत्नी ने करवाया था मामला दर्ज बता दें कि सतुगुरु कॉलोनी, अजयनगर निवासी राधा कसोटिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसके पति खितेश की भगवान गंज में स्टील रेलिंग बनाने की दुकान है। 3 मई की रात करीब सात बजे जब उनके पति दुकान से घर लौट रहे थे। तब घर से कुछ दूरी पर ही बीच रास्ते रोककर बाइक पर आए 6-7 लड़कों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद सभी फरार हो गए। ………. ये खबर भी पढ़िए- स्टील रेलिंग व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला-VIDEO:लाठी-डंडों से ताबडतोड़ वार किया; रेस्टोरेंट में झगड़े में बीच-बचाव किया था अजमेर में दुकान से घर लौट रहे स्टील रेलिंग व्यापारी पर बीच रास्ते कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी पर लाठी-डंडों से ताबडतोड़ हमला कर चोट पहुंचाई। इसके बाद बाइक से आए हमलावर फरार हो गए। पूरी खबर पढें