अजमेर में नागरिकों की समस्याओं पर हुई कार्रवाई अजमेर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन और सफाई से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों ने आवश्यक कार्रवाई कर कई समस्याओं का समाधान किया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली और बुनियादी सुविधाएं बेहतर हुईं। प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की शिकायतों का समय पर निस्तारण उनकी प्राथमिकता है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से जल्द राहत मिल सके। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… जेईएन प्रतिभा बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' आज की हमारी स्टार ऑफिसर जेईएन प्रतिभा बनी हैं। इंदिरा गांधी रोड स्थित चौधरी कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने भास्कर समाधान ऐप पर समस्या पोस्ट की थी कि नाला निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लगातार पानी व्यर्थ बह रहा था और क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। समस्या मिलने के बाद जेईएन प्रतिभा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से पानी का रिसाव रुका, जलापूर्ति सुचारु हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पाइपलाइन की मरम्मत से रुका पानी का रिसाव इंदिरा गांधी रोड स्थित चौधरी कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने नाला निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन के कारण व्यर्थ बह रहे पानी और जलापूर्ति प्रभावित होने की समस्या उठाई थी। समस्या के बाद जलदाय विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत कर रिसाव बंद कराया, जिससे कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई और लोगों को राहत मिली। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू स्वास्तिक नगर, रावत नगर निवासी जितेंद्र गौर एडवोकेट ने वार्ड-7 में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या उठाई थी। समस्या के बाद नगर निगम ने दोनों पोलों की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कर दी। अब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी होने से रात के समय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। जलदाब बढ़ने से बेहतर हुई पेयजल आपूर्ति मानसरोवर कॉलोनी निवासी विनोद पाटनी ने कम प्रेशर से पानी आने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या पर जलदाय विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार करते हुए पर्याप्त जलदाब के साथ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की। इससे क्षेत्रवासियों को पहले की तुलना में बेहतर पानी मिलने लगा है। नियमित जलापूर्ति से लोगों को मिली राहत अरावली विहार कॉलोनी निवासी राजेश्वर अरोरा ने अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या उठाई थी। विभाग ने समस्या पर कार्रवाई करते हुए उपलब्ध जल की स्थिति के अनुसार नियमित समय पर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी। इससे क्षेत्र के लोगों को पानी की उपलब्धता में राहत मिली और उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई। अजमेर में नागरिक समस्याओं का अंबार अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। कहीं खराब स्ट्रीट लाइट से लोग अंधेरे में आने-जाने को मजबूर हैं, तो कहीं नालियों के अभाव में गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं जर्जर मकान और खाली भूखंडों में फैली गंदगी भी स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रही है। लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… स्ट्रीट लाइट चालू, अंधेरे से राहत नहीं शक्ति नगर, आम का तालाब निवासी अशोक गोयर ने बताया कि करीब 15–20 दिन बाद बिजली विभाग के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट ठीक करने पहुंचे, लेकिन जो लाइट लगाई गई उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। लाइट पर्याप्त रोशनी नहीं दे रही, जिससे गली में अब भी अंधेरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना व असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है। नालियां नहीं बनने से सड़कों पर जमा हो रहा गंदा पानी ग्रैंड जेनिया होटल के सामने जय झूलेलाल कॉलोनी, वर्ण सागर रोड निवासी नरेश वरदानी ने बताया कि कॉलोनी में अब तक नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण गंदा पानी सड़कों और आसपास के प्लॉटों में जमा हो रहा है। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है। जर्जर खंडहर से लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा पंचशील कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार वैष्णव ने बताया कि उनके क्षेत्र में वर्षों से एक जर्जर खंडहर खड़ा है, जो बारिश के दौरान कभी भी गिर सकता है। आसपास रहने वाले लोगों को हादसे का डर बना रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव निकलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से खंडहर हटाने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है। खाली भूखंडों में फैली गंदगी और झाड़ियां बनी परेशानी चंद्रवरदाई नगर निवासी सुनील सिंह रावत ने बताया कि इलाके के खाली भूखंडों और नालियों के आसपास गाजर घास व झाड़ियां उग आई हैं। कई जगह कचरा फैला होने से गंदगी बढ़ रही है। इससे मच्छरों और जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: सीवरेज की समस्या का हुआ समाधान:टूटी सड़क और कीचड़ से आवागमन मुश्किल, मोहम्मद वसीम बने आज के 'पब्लिक के स्टार' 2.समस्या पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही हटवाया कचरा:खराब स्ट्रीट लाइट, जाम नाला और बिजली के तारों पर झूलती शाखाओं से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान : टूटी पाइपलाइन की समस्या हुई ठीक:लीकेज, गंदे नाले और सीवरेज की समस्याओं का हुआ निस्तारण, लोगों को मिली राहत 4.भास्कर समाधान: कचरा डिपो की समस्या का हुआ समाधान:दिनभर जलती स्ट्रीट लाइट और बंदरों के आतंक से लोग परेशान, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 7.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 8.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप