अजमेर में गैस पाइप लाइन डालते समय पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया गया। राइजिंग पाइप लाइन में भरा पानी सड़क पर फैल गया। गली और घरों में भरे पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना नगरा, प्रकाश रोड, शांति मार्ग पर हुई। इससे पानी की व्यर्थ बरबादी हुई। सूचना के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन डालने वाली कंपनी को पाइप लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। कल से 30 घंटे का शटडाउन, 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना में कल रविवार दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक 30 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस वजह से 13 और 14 अप्रैल को लगभग 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा। इसलिए अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और केकड़ी के शहरों और गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शटडाउन के दौरान दूसरे चरण में केकड़ी से नसीराबाद तक डाली गई 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन बंद रहेगी। इस दौरान वाल्व हटाए जाएंगे, फ्लो मीटर लगाए जाएंगे और वेल्डिंग के लीकेज ठीक किए जाएंगे। इसके साथ ही नसीराबाद से एसआर-7 (अजमेर) तक जा रही 1300 एमएम एमएस पाइप लाइन में वेल्डिंग के लीकेज ठीक करने और अलग-अलग पंप हाउसों पर ज़रूरी मरम्मत का काम भी किया जाएगा। अब देखिए, पाइल लाइन फूटने की PHOTOS.. सड़कें हुई लबालब, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल क्षेत्रवासियों ने बताया- गैस पाइप लाइन डालने वाली कंपनी की ओर से यहां खुदाई की जा रही थी। इस दौरान पाइप लाइन फूट गई। पानी का फव्वारा फूट पड़ा और पानी सड़क पर फैल गया। नालियां ओवरफ्लो हुई और सड़क लबालब भर गई। इससे लोगों का घरों से निकलना ही मुश्किल हो गया। करीब दो घंटे तक पानी का बहाव सड़क पर रहा और ऐसे में आने जाने में परेशानी हुई। लोगों ने आशंका जताई कि पाइप लाइन टूटने से उनके क्षेत्र में वाटर सप्लाई भी बाधित हो सकती है। हालांकि, इस सम्बन्ध में बात करने पर एक्सईएन निशा मीणा ने बताया- गैस पाइप लाइन डालने वाली कंपनी की ओर से खुदाई के दौरान पाइप लाइन तोड़ी गई और ऐसे में राइजिंग लाइन में भरा पानी सड़क पर भर गया। पाइप लाइन दुरुस्त करने का काम जारी है। ……. पढें ये खबर भी…. RPSC के सेक्शन ऑफिसर को मिली धमकी:आरोपी ने मैसेज में लिखा “ वो मेरी जान है, गोली मार दूंगा”; महिला सहित कईयों पर आरोप राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कार्यरत एक सेक्शन ऑफिसर को टेलीग्राम के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मैसेज में लिखा “…मेरी जान है, गोली मार दूंगा” जैसी गंभीर धमकी दी है। इस घटनाक्रम में एक महिला सहित कई लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पढें पूरी खबर