अजमेर में मौसम पूरी तरह सुहाना बना हुआ है। शहर में रुक-रुककर फुहारों का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 4.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिनों की तुलना में ठंडे मौसम का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जून से लेकर अब तक मानसून सीजन में जिले में कुल 301.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और फिसलन की स्थिति भी बन सकती है।