अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच हवा चल रही है और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को अजमेर में 29.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक कुल बारिश 523.7 मिमी हो गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 443 मिमी होनी थी। यानी सामान्य से 18.2% ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले 3 दिन मौसम मौसम विभाग के विज्ञानी विजय घई के अनुसार शहर के ऊपर ऊपरी हवाओं का परिसंचार बना हुआ है और सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रहने से अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, जबकि रविवार और सोमवार को फिर सिस्टम सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अरब सागर में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हुआ है, जिसके कारण मौसम में तेजी से बदलाव आया है। यह मानसून की विदाई की तैयारी का समय है। अगले एक-दो दिन मानसून कमजोर रहने के बाद फिर सक्रिय होने की संभावना है।