अजमेर जिले में एक महिला ने रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी करीब 6 साल से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर मुझे और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर मारपीट करने का आरोप पीड़िता ने बताया- 11 अक्टूबर की रात धार्मिक स्थल से प्रसाद लेकर घर लौटी थी। इस दौरान परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोग नशे की हालत में वाहन लेकर पहुंचे। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला की बेटी के पेट पर लात मारी और बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। महिला का आरोप है कि शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। जान से मारने का प्रयास किया। दोबारा हमला करने पहुंचे, धमकाने का भी आरोप पीड़िता ने शिकायत में बताया- परिवार के सदस्य जान बचाकर घर के अंदर चले गए। कुछ समय बाद आरोपी कथित तौर पर दोबारा हमला करने पहुंचे। लेकिन मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर वहां से भाग गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी 6 साल से परेशान कर रहा है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना रखे हैं। ब्लैकमेल कर रेप करता है। मैसेज के जरिए धमकियां देता है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने तथा निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी है।