अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल का बंटवारा करते चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपियों ने दरगाह व आस पास के क्षेत्र में भीड़ भाड़ के बीच मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। दरगाह थाना पुलिस के अनुसार-एएसआई कालूराम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के मोबाइल को आपस में बांट रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। 17 मोबाइल जब्त पुलिस ने वसीम पुत्र यासीन, मोहम्मद अहसान पुत्र सलीम, अमीन पुत्र सलीम, मोहम्मद रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 17 मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में मोबाइल चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है। ……… पढें ये खबर भी… अजमेर में बरसात के दौरान नहीं होगा जलभराव:कलेक्टर बोले-सभी जरूरी इंतजाम किए गए, ताकि आमजन को न हो परेशानी अजमेर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन का दावा है कि बरसात के दौरान पहले तो जलभराव नहीं हो और अगर हो जाए तो पानी की निकासी तुरन्त हो जाए, इसके लिए पूरी तैयारी है। पूरी खबर पढें