पाली जिले के शिवतलाव निवासी एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित के बेटे अक्षय राजपुरोहित का चयन विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दुबई स्थित मुख्यालय में एशिया डेवलपमेंट ऑफिसर (Asia Development Officer) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पहले एएफसी में दे रहे थे सेवाएं अक्षय राजपुरोहित इससे पहले एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (AFC), मलेशिया में लॉ ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। खेल प्रशासन और खेल कानून के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए अब उन्हें आईसीसी में यह नई जिम्मेदारी दी गई है। फीफा और एआईएफएफ में भी कर चुके हैं काम अक्षय विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA) और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खेल प्रशासन, कानूनी मामलों और अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं में उनके अनुभव की वजह से उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आईसीसी के दुबई मुख्यालय में चयन होने की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।