अक्षय पात्र फाउंडेशन देश के अलग-अलग राज्यों में लाखों स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाती है। संस्था का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, स्कूल में बच्चों की भूख मिटाना और कुपोषण से लड़ना है। अक्षय पात्र रसोईघरो में भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उच्च मानकों का प्रयोग किया जाता है। एफडीए द्वारा हाल ही में अक्षय पात्र रसोईघरों का निरिक्षण हुआ। इसमे अधिकारियों ने स्वच्छता, सफाई, जीएमपी, जीएचपी और कानूनी अनुपालन की पूरी तरह से जांच की गई। अधिकारियों द्वारा जांच में कोई कमी नहीं पाई गई। अक्षय पात्र रसोईघरों द्वारा स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता में उच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रबंधन की प्रशंसा की गई। देखें अक्षय पात्र की रसोई की तस्वीरें… कच्चे माल के नमूने लिए रायगढ़ जिले के अक्षय पात्र पनवेल और कल्याण रसोईघरों में जीएमपी और जीएचपी प्रक्रियाओं के निरीक्षण के साथ सभी आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की भी जांच की गई। परीक्षण के लिए कच्चे माल के 6 नमूने लिए गए। गौरतलब है की एफडीए द्वारा हाल ही में होटलों, रेस्त्रां पर अनियमितताओं के लिए लगाये प्रतिबंध लगाये गए हैं। एफडीए अधकारियों ने अक्षय पात्र रसोईघरो के प्रबंधन के ईमानदार प्रयासों की सराहना की। प्रबंधन के लिए यह बहुत ही गौरवान्वित करने वाली और उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया है।