राज्य सरकार ने बुधवार को 65 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। 41 नए जिलों के गठन के बाद पहली बार एक साथ 25 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं। काफी समय से खाली चल रहे नागौर और खैरथल-तिजारा में भी कलेक्टरों की तैनाती कर दी गई है। जयपुर कलेक्टर की भी सीएमओ से अदला-बदली की गई है। सीएमओ में विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि यहां से जितेंद्र सोनी को सीएमओ में भेजा गया है। इस सूची में कुछ ऐसे अफसर भी बदले गए हैं, जिनके जनप्रतिनिधियों से विवाद चल रहे थे। सीएमओ से एक अफसर को हटाया गया और 7 युवा अफसरों को लाया गया है। पंचायती राज सचिव जोगाराम को एक और जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एनएचएम में मिशन निदेशक लगाया गया है। राजन विशाल का 2024 से अब तक यानी करीब सवा दो साल में 4 बार बदली हुई है। सीएमओ में अब 11 अफसर सीएमओ में 11 आईएएस होंगे। डॉ. जितेंद्र सोनी को सीएम का सचिव बनाया गया है। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल, अमिता शर्मा को संयुक्त सचिव, रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत कुमार सिंह व गरिमा नरूला को ओएसडी बनाया गया है। विवादों में हटाए गए अफसर