मंगलवार रात को विष्णु नाट्य परिषद के रंगमंच पर आयोजित हो रही रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म व ताड़का वध की लीलाएं दिखाई गईं। रात्रि रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। निर्देशक जुगल किशोर ढंडारिया ने बताया कि ताड़का की भूमिका में बाबू नोवाल के अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ताड़का वध के दृश्य के दौरान पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रामलीला में मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी मनोज जैन व ओमप्रकाश बालासरिया संभाल रहे हैं। आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात को ‘राम जी का खजाना’ नाम से लॉटरी भी निकाली जाती है। इसमें महिलाओं को पुरस्कार दिए जाते हैं। अलसीसर | कस्बे में नाट्य कला परिषद की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में राम विवाह व लक्ष्मण-परशुराम संवाद दिखाया गया। भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का शानदार मंचन किया गया। इधर कस्बे के केसर का कुआं के पास आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनोज दीक्षित और राजकुमार दीक्षित ने विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह शाम मा दुर्गा की आरती व भजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। भास्कर न्यूज | झुंझुनूं गांधी चौक स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला परिषद की 70वीं रामलीला में अयोध्या के राम ने धनुष का खंडन किया। जिसके बाद जनकपुर की सीता ने राम को वरमाला पहनाई। खुशियों में बाधा डालने परशुराम का वहां आगमन हुआ, लेकिन लक्ष्मण के सामने उनकी एक न चली। राम के आग्रह पर परशुराम का क्रोध शांत हो गया। जनकपुर का दूत अयोध्या में बारात का निमंत्रण पत्र लेकर पहुंचा तो राजा दशरथ प्रसन्न हुए। इसके बाद बारात आई और राम का सीता के साथ विवाह संपन्न हुआ। इससे पहले रावण और बाणासुर के बीच संवाद भी दिखाया गया। संयोजक संजय सैनी के अनुसार, लीला के दौरान परिषद के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया और सचिव दिनेश शर्मा ने संजय रानासरिया, अशोक शर्मा, नेमी अग्रवाल, श्रवण कुमार गोयनका और सम्पत पुरोहित को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।