11वीं क्लास की छात्रा को किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं। मामले को लेकर रविवार को एएसपी अलवर शहर के अरावली विहार थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने पीसी में बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि पीड़ित छात्रा और मुख्य आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। मामले में दो ही आरोपी पाए गए हैं, जो पुलिस गिरफ्त में हैं। प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि मुख्य आरोपी टैक्सी ड्राइवर है, जबकि दूसरे आरोपी की मामले में संलिप्तता अभी सामने नहीं आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं अलवर एसपी ने मामले की जांच के लिए शनिवार को एसआईटी का गठन किया था, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रा का बोलेरो में डालकर ले गए थे आरोपी पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे स्कूल जाते समय 11वीं क्लास की छात्रा का दो आरोपियों ने बोलेरो कार में किडनैप कर लिया था और उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। भीड़ ने मुख्य आरोपी को पकड़ा था इसके बाद दोपहर करीब 1:00 बजे आरोपी जब छात्रा को वापस छोड़ने आए तो आसपास के गांव के लोग और परिजनों ने आरोपियों को घेर लिया था। भीड़ ने मुख्य आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़ित ने तीन आरोपियों का जिक्र किया था घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पीड़िता ने रिपोर्ट में तीन आरोपियों का जिक्र किया था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में नाबालिग का न्यूड फोटो भी मिला है। घटना वाले दिन भीड़ ने आरोपियों की बोलेरो कार में मौके पर ही आग लगा दी थी। अब SIT टीम पूरे मामले की गहन जांच में लगी है।