अलवर के बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में कार्यरत 44 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर अग्नि देव आर्य का शुक्रवार सुबह अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। असिस्टेंट प्रो, बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पिछले कुछ महीने से बेटे के रिश्ते की बात भी चल रही थी। करीब 18 साल से कॉलेज में नौकरी कर रहे थे। असिस्टेंट प्रो अग्निदेव अलवर UIT के पूर्व चेयरमैन प्रदीप आर्य के भतीजे थे। अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित जनकपुरी कॉलोनी निवासी अग्नि देव आर्य (44) शुक्रवार सुबह करीब सवा 5 बजे घर पर बाथरूम से बाहर निकला। तभी अचानक चक्कर आए और गिर पड़े। परिजन 10 मिनट में ही अस्पताल लेकर पहुंच गए। लेकिन वहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रोफेसर अग्नि देव आर्य के पिता सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता सत्यदेव आर्य हैं। अग्निदेव के सगे चाचा अशोक आर्य यूआईटी के चेयरमैन रहे हैं। उनकी बहन अंजना आर्य न्यायालय में मुख्य लोक अभियोजक हैं। अग्निदेव के पिता सत्यदेव आर्य ने बताया कि बेटे के विवाह बातें चल रही थी। जल्दी उनका रिश्ता तय कर शादी करने वाले थे।