अलवर में युवक को हेलमेट नहीं पहनना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक आए घुमावदार मोड़ पर स्लिप हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर गिर गया। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ये हादसा बहन के घर से अपने गांव लौटते समय ये हादसा हुआ। घटना बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की है। जहां, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के खरसंकी गांव निवासी विजय सिंह (18) पुत्र चतरू अपने बहन के घर गोविंदगढ़ से अपने गांव बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अचानक स्लिप होने से सड़क वह सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद विजय के सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को बड़ौदा मेव के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन अलवर में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अपनी बहन के घर से बाइक से जा रहा था अपने गांव मृतक के बुआ के बेटे गिरधारी ने बताया कि विजय सिंह एक दिन पहले अपनी बहन के घर गोविंदगढ़ गया हुआ था और सोमवार सुबह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौदा मेव में एक मोड़ पर अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय विजय ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उसकी जान नहीं बच सकी। विजय ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी और आगे ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।