अलवर शहर में बस स्टैंड के पास शराब के ठेके के बगल में खड़ी बाइक को रविवार दोपहर चोर ले जाने लगा तो उसे रंगे हाथ दबोच लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाया। चोरी की यह घटना सुबह 11 बजकर 50 मिनट की है। पूरी वारदात व पिटाई का वीडियो भी सीसीटीवी के जरिए सामने आया है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि काला पुत्र दीन मोहम्मद निवासी घड़ी मेवात थाना खो जिला डीग पहले शराब के ठेके पास आकर खड़ा हुआ। फिर कुछ देर तक रेकी की। इसके बाद मौका देख बाइक के पास पहुंचा। जाते ही उसने बाइक में कोई मास्टर चाबी लगाई। फिर दो-तीन बार झटके लगाए। जिसकी आवाज सुनकर बगल से युवक दौड़ा। चिल्लाते हुए आया और चोरी करने वाले युवक काला को दबोच लिया। पीछे-पीेछे एक दूसरे युवक ने आकर आरोपी चोर को जमीन पर पटक लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान काफी लोग मौके पर आ गए। यह पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट के कारण आरोपी चोर के सिर से खून भी निकलार है। पुलिस ने बाद में उसका प्राथमिक उपचार कराया। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ कर रहे हैं। अन्य चोरी के मामलों की पड़ताल से मिलान भी किया जा रहा है।