करीब ढाई साल पहले मात्र 11 महीने में 4 बार अलवर कलेक्टर को बदला गया। लेकिन अब ढाई साल से डॉ अर्तिका शुक्ला कुर्सी पर काबिज हैं। हाल में सरकार की ओर से प्रदेश भर में किए गए IAS के ट्रांसफर में अलवर कलेक्टर का नाम नहीं आया। जबकि अलवर से अलग होकर बने नए दोनों जिलों में नए कलेक्टर लगा दिए हैं। खास बात यह है कि 2023-24 में केवल 11 महीने के समय में अलवर कलेक्टर की कुर्सी पर 4 बार अफसर बदले थे। लेकिन अब डॉ अर्तिका शुक्ला के आने के बाद यह क्रम टूट गया है। इस बार उनका तबादला होने के कयास थे। लेकिन सरकार ने ऐसा करना उचित नहीं समझा। जिससे जाहिर है कि अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला का काम सरकार को अच्छा खासा रास आया है। 2000 बीघा जमीन का आवंटन खारिज करके गए थे कलेक्टर सोनी तीन साल पहले अलवर कलेक्टर रह कर गए डॉ जितेंद्र सोनी को जयपुर कलेक्टर से मुख्यमंत्री का सचिव लगाया है। अलवर में रहते समय कलेक्टर सोनी ने थानागाजी, टहला-राजगढ़ क्षेत्र में करीब 2 हजार बीघा जमीन का आवंटन खारिज किया था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। जमीनों का आवंटन खारिज किए जाने के बाद उनको अलवर कलेक्टर के पद से हटा दिया था। बाद में यह राजनतीक मुद्दा भी बन गया था। अलवर कलेक्टर डॉ सोनी की कार्यशैली को जनता ने खासा पसंद किया था। पहले 11 महीेन में ये चार कलेक्टर बने मई 2023 तक अलवर कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी थे। अलवर में मई 2023 में पुखराज सेन को अलवर कलेक्टर लगाया गया था। अक्टूबर 2024 में चुनाव आयोग ने उनको हटा दिया और अविचल चतुर्वेदी को जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव 2024 सम्पन्न होने के बाद 8 जनवरी 2024 को आशीष गुप्ता को अलवर कलेक्टर लगा दिया। जिन्होंने करीब 8 महीने तक काम किया। उनके बाद अर्तिका शुक्ला को अलवर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली थी। इस तरह पिछले 11 महीने में अलवर में 4 कलेक्टर आ चुके हैं। खैरथल-तिजारा में 3 कलेक्टर बदल चुके फरवरी 2024 में खैरथल-तिजारा जिले की पहली कलेक्टर के रूप में डॉ अर्तिका शुक्ला को लगाया गया था। उससे पहले अर्तिका शुक्ला अलवर जिला परिषद सीईओ भी रही हैं। अलवर यूआईटी में भी रह चुकी थी। डॉ अर्तिका को अलवर कलेक्टर लगाने पर खैरथल-तिजारा कलेक्टर किशोर कुमार को लगाया गया। पिछले करीब 5 महीने से खैरथल-तिजारा का भी अतिरिक्त चार्ज अलवर कलेक्ट अर्तिका शुक्ला को दिया गया। लेकिन अब IAS की नई तबादला सूची में खैरथल-तिजारा कलेक्टर अतुल प्रकाश को लगा दिया है।