अलवर शहर में सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज सायरन बजाते हुए एक साथ 7 दमकल वाहनों के निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया और आगजनी की आशंका से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हुई कि यह कोई आपातकालीन घटना नहीं, बल्कि अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी वीक के तहत निकाली गई जागरूकता रैली थी, जिसका उद्देश्य आमजन को आग से बचाव के प्रति सतर्क करना था। बुध विहार से जेल चौराहा होते हुए दमकल वाहन मुख्य रोड से होकर भवानी तोप सर्कित तक पहुंचे। जहां से भी फायर ब्रिगेड गुजरी, उनका सायरन सुनकर लोगों को यही आभास हुआ कि कहीं बड़ी आगजनी की घटना हो गई है। लेकिन बाद में पता चला कि अग्निश्नमन केंद्र अलवर की ओर से फायर सेफ्टी वीक मनाया जा रहा है। जिसके तहत रैली निकाल कर आमजन को जागरूक किया गया है। दरअसल, हर साल 14 अप्रैल को नेशनल फायर डे मनाया जाता है। जिसे लेकर 14 से 20 अप्रैल तक फायर वीक के तहत कई कार्यक्रम होते हैं। 7 दमकल वाहनों से रैली निकाली असिस्टेंट फायर ऑफिसर जगदीप कुमार ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक फायर वीक के तहत कई कार्यक्रम होते हैं। जिसे लेकर अलवर शहर में एक साथ 7 दमकल वाहन शहर के बीचों बीच निकले। सायरन बजाते हुए दकमल निकाले गए। इस रैली के जरिए आमजन को भी जागरूक किया जाता है। 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर भी लगाया गया था।