अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बड़बरा गांव में गुरुवार सुबह मकान का छज्जा लोहे के गर्डर समेत अचानक गिर गया। हादसे के वक्त छज्जे के नीचे बैठी 70 साल की दिव्यांग बुजुर्ग महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिनको अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के समय घर में चीख पुकार मच गई। घर के बाहर बैठी थीं चिरौंजा देवी बड़बरा निवासी चिरौंजा देवी (70) पत्नी फूल सिंह गुर्जर घर के बाहर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा सिर पर आ गिरा। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर काफी खून बह गया। अलवर रेफर, सिर में आए कई टांके परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर में गहरा घाव होने के कारण कई टांके लगाने पड़े हैं। चिरौंजा देवी पहले से ही दिव्यांग हैं।