अलवर के लक्ष्मणगढ़ के हरसाना गांव में आपसी रंजिश में पशुओं के बाड़े में आग लगा दी। जिससे करीब 12 पशु झुलस गए। जिनमें से दो-तीन पशु करीब 30 से 40 प्रतिशत झुलसे हैं। पड़ौसियों पर आग लगाने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अभी आग लगाने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हसाना निवासी महिला गल्लो देवी पत्नी विशराम मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी कि 27 अप्रेल की रात करीब 2 बजे के आसपास अचानक पशुओं के बाड़े वाले छप्पर में आग की लपटें उठ रही थी। आग का पता चलने पर परिवार के लोग बाहर आए। सबके चिल्लाने कीआवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। आग वाले छप्पर से थोड़ी दूर पड़ौसी अनिल मीणा पुत्र पप्पू को देखा गया। उसके साथ हरीराम मीना भी था। दोनों तुरंत वहां से निकल गए। जिन्होंने दो दिन पहले भी घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। छोटी-छोटी बात पर आए दिन झगड़ा करते रहे थे। 25 अप्रेल को भी घर में आकर कांच की बोतल फेंकी थी। तब धमकी भी देकर गए थे। उसके बाद अब पशुओं वाले छप्पर में आग लगा दी। आग के समय दोनों पास में खड़े दिखे। आग से छप्पर के अंदर बंध रहे 12 पशु झुलसे हैं। जिनमें चार भैस है। छोटे-बड़े कई पशु झलसने से उनका बुरा हाल हो गया। बड़ी मुश्किल से रात को आग के अंदर से पशुओं को बाहर निकाला गया। जिससे उपनकी जान बची। लेकिन वे गंभीर रूप से झुलसे हैं। थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।