अलवर के जिला अस्पताल में 100 बेड के निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर गंभीर घायल हो गया है। डॉक्टरों को युवक की पसलियां टूटने की आशंका है। मजदूर को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। मजदूर गौरी शंकर (25) निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट का काम कर रहा था। इस दौरान जिस बल्ली के पायदान पर वह खड़ा था, वह अचानक खुल गई। इससे संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान भरतपुर निवासी गौरी शंकर (25) के रूप में हुई है। पिछले करीब एक महीने से लिफ्ट लगाने का काम करने के लिए अलवर आया हुआ था। काम के दौरान वह चौथी मंजिल पर खड़ा होकर लिफ्ट का काम कर रहा था। पायदान खुलने से नीचे गिरा इसी दौरान जिस बल्ली के पायदान पर वह खड़ा था, वह अचानक खुल गई। इससे संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे आ गिरा। हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों को उसकी पसलियां टूटने की आशंका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।