अलवर में अंडर कंस्ट्रक्शन प्लॉट में जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई करते समय मजदूरों को इंसानी खोपड़ी मिली है। पुलिस टीम ने सुरक्षित तरीके से कट्टे में रखवाकर पेटी में पैक कर अस्पताल जांच के लिए भिजवाया है। घटना स्कीम नंबर-2 क्षेत्र में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास की है। जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की है। इस टीम में रेडियोलॉजिस्ट, मेडिकल ज्यूरिस्ट, एनाटॉमिस्ट और डेंटिस्ट शामिल हैं, जो खोपड़ी की गहन जांच करेंगे खुदाई के समय मौके पर मौजूद चौकीदार नारायण और मजदूरों ने तुरंत प्लॉट के मालिक अचिंत मोदी को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचा और कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली थाने के एएसआई अशोक ने बताया- खोपड़ी को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है। वहां मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS.. मेडिकल जूरिस्ट डॉ. के.के. मीना ने बताया- अभी यह कहना मुमकिन नहीं है कि खोपड़ी किसी महिला की है या पुरुष की, लेकिन शुरुआती जांच में इसके इंसानी खोपड़ी होने की पुष्टि हुई है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है, जिसके द्वारा गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी और यह पता लगाया जा सकेगा कि यह मामला कितना पुराना और किन परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। --- ये खबर भी पढ़ें अजमेर में कुएं में मिला 5 महीने पुराना नर कंकाल:गांव के लापता युवक का होने का शक, मां की डीएनए जांच से होगी पुष्टि अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के एक कुएं में बुधवार अपराह्न युवक का नर कंकाल मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को बाहर निकलवाया। शव को बोराड़ा के अस्पताल में रखवाया है। प्रथम दृष्टया पाया कि नर कंकाल करीब पांच महीने पुराना है। (पूरी खबर पढ़ें)