अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की अधिक शराब का सेवन करने से मौत हो गई। मृतक की बुधराम प्रजापत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि बीती रात बुधराम शराब के नशे में घर लौटा था। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अलवर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान रात करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। मृतक के चार बच्चे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि संभावना है कि अधिक शराब पीने से अचानक तबीयत बिगड़ी है।