अलवर में 17 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 13 सितंबर की सुबह अपने दोस्त के साथ जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजन तलाश करते रहे। लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद 20 सितंबर को परिजनों ने अरावली विहार थाने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि किशोरी की तलाश अपने स्तर पर काफी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। युवती के संपर्क में रहने वाले लोगों तथा संभावित स्थानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नाबालिग के लापता हुए आज 7 दिन हो गए, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद परिजनों में गम का माहौल बना हुआ हैं।