अलवर जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 185 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के नामांकन जमा होने के बाद आज गुरुवार को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अगले दिन 30 अक्टूबर शुक्रवार को सरपंच व पंच के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। पंच व सरपंच के चुनाव की नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच पूरी हो जाएगी। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी अलवर में दूसरे चरण में मालाखेड़ा, उमरैण, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब शुक्रवार को सरपंच व पंच चुने जाएंगे। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उसके करीब एक घंटे बाद शाम 7 बजे से सरपंच व पंच के चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। अलवर जिले में पहले व दूसरे चरण में वोटिंग शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। जिले में 221 पंचायत समिति सदस्य, 39 जिला परिषद सदस्य व 390 ग्राम पंचायत हैं। अलवर जिले में पहले चरण में रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, रैणी व खेड़ली सौंखर में 205 ग्राम पंचायत में चुनाव हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में राजगढ़, लक्ष्मागढ़, थानागाजी, मालाखेड़ा व उमरैण में चुनाव हुए हैं। दूसरे चरण में कहां कितनी ग्राम पंचायत