अलवर जिले की सावड़ी ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म निरस्त होने के बाद हंगामा हुआ। इसके बाद पंचायत के सभी प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं, ग्रामवासियों ने चुनाव का बहिष्कार किया। दरअसल, गुरुवार को सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक का फॉर्म खारिज कर दिया गया। इस फैसले से नाराज अन्य सरपंच प्रत्याशियों औ वार्ड पंच उम्मीदवारों ने भी अपने नाम वापस ले लिए। निर्वाचन अधिकारियों की समझाइश के बाद भी नहीं माने ग्रामीण मामले को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। ऐसे में अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर आगे की कार्रवाई के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। एक का नामांकन खारिज होने पर सभी ने नाम लिए वापस RO शिवचरण ने बताया कि हमारे पास 5 सरपंच प्रत्याशी और वार्ड पंच के प्रत्याशियों के फॉर्म आए थे, जिनमें से एक सरपंच प्रत्याशी जितेंद्र उर्फ जीत नट के फॉर्म में कमी होने के कारण फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया इसके बाद सभी प्रत्याशियों महेंद्र जाटव, मिथलेश देवी, विजय जाटव और ललिता देवी ने फॉर्म वापस ले लिया है। हालांकि, अब बाकी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। लेकिन सावड़ी ग्राम पंचायत में वोट के बहिष्कार और कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण वोटिंग नहीं हो पाएगी। शाम से काउंटिंग हो जाएगी शुरू, देर रात तक आएंगे रिजल्ट अलवर में दूसरे चरण में मालाखेड़ा, उमरैण, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ और थानागाजी में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब शुक्रवार को सरपंच व पंच चुने जाएंगे। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। उसके करीब एक घंटे बाद शाम 7 बजे से सरपंच व पंच के चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसी के साथ अलवर जिले में दूसरे चरण की वोटिंग भी शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। जिले में 221 पंचायत समिति सदस्य, 39 जिला परिषद सदस्य व 390 ग्राम पंचायत हैं। अलवर जिले में पहले चरण में रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, रैणी व खेड़ली सौंखर में 205 ग्राम पंचायत में चुनाव हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में राजगढ़, लक्ष्मागढ़, थानागाजी, मालाखेड़ा और उमरैण में चुनाव हुए हैं। दूसरे चरण में कहां कितनी ग्राम पंचायत