अलवर में 109 पंचायत समिति सदस्य व 20 जिला परिषद सदस्य के लिए कल दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके लिए बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं 185 सरपंच पद के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। दूसरे चरण में 109 पंचायत समिति सदस्य के लिए 451 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद के कुल 39 वार्ड हैं, पहले चरण में 19 वार्ड में वोटिंग हो चुकी हैं। अब 20 वार्डों में वोटिंग होनी हैं। जिसके लिए 73 प्रत्याशी हैं। कुल 39 वार्डों में 133 प्रत्याशी थे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 5 पंचायत समितियों के 109 निर्वाचन क्षेत्रों/ वार्डों के लिए 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और सरपंच व पंच पद के लिए मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 5 लाख 77 हजार 407 मतदाता करेंगे वोट दूसरे चरण के लिए 5 लाख 77 हजार 407 मतदाता वोट करेंगे, जिसमें पंचायत समिति उमरैण के 134002, मालाखेडा के 126212, लक्ष्मणगढ़ के 89702, राजगढ़ के 125086 व थानागाजी के 102405 मतदाता हैं। अलवर जिले में दूसरे चरण की 5 पंचायत समितियों में वार्डों, कुल प्रत्याशियों की संख्या - पहले चरण में 6 पंचायतों (रामगढ़, मुबारिकपुर, खेड़ली-सौंखर, गोविंदगढ़, रैणी, कठूमर ) में चुनाव हो चुके हैं। पहले चरण में 112 पंचायत समिति सदस्य, 19 जिला परिषद सदस्य व 205 ग्राम पंचायत के चुनाव हो चुके हैं। पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 438 प्रत्याशी मैदान में थे