अलवर जिले में दूसरे चरण में सरपंच और पंच के चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। रात 8 बजे के बाद से रिजल्ट आना शुरू हो जाएंगे। अलवर में इस दूसरे चरण में 185 ग्राम पंचायत में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 205 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जा चुके हैं। इस चुनाव के साथ अलवर में पंचायत राज के चुनाव पूरे हो जाएंगे। अलवर जिले में पहले चरण में 112 पंचायत समिति सदस्य, 19 जिला परिषद सदस्य और 205 ग्राम पंचायत सरपंच के चुनाव हो चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में 109 पंचायत समिति सदस्य व 20 जिला परिषद सदस्य की वोटिंग हुई। शेष 185 ग्राम पंचायत में वोटिंग दूसरे चरण में हो रही है। पहले चरण में सुबह 4 बजे तक चली थी वोटों की गिनती बैलेट पेपर से वोटिंग के कारण वोटों की गिनती में ज्यादा समय लगता है। पहले चरण के सरपंच के चुनाव में कई जगहों पर सुबह 4 बजे तक वोटों की गिनती चली थी। इस कारण दूसरे चरण में सरपंच के चुनाव का परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। जहां वोटों की संख्या कम है वहां पर जल्दी परिणाम आ सकेंगे। अलवर में दूसरे चरण में किस पंचायत समिति में कितनी ग्राम पंचायत