अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रूट पर रोडवेज बस में टिकट बनाने को लेकर कुछ युवकों ने कंडक्टर से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कंडक्टर भागेश मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि वह बस में अपनी ड्यूटी कर रहा था। बस अलवर-लक्ष्मणगढ़-जयपुर रूट पर चलती है। अलवर लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर यात्रा के दौरान कुलदीप सिंह सहित अन्य कुछ यात्रियों ने आरएफआईडी कार्ड दिखाया, जिस पर मशीन पहले से ही ट्रिप कम्प्लीट बता रही थी। जब उन्हें नया टिकट लेने को कहा तो यात्री भड़क गए और बहस करने लगे। इसके बाद अहीर का तिबारे पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। धमकी दी कि अगर इस मार्ग पर दिखाई दिया तो तुझे जान से मार देंगे। पहले देखें मारपीट की फोटोज… कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला आरोप है कि इसके बाद यात्रियों ने बस में ही कंडक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने कंडक्टर को नीचे गिराकर कुल्हाड़ी लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। बचाव करने आए ड्राइवर अरशद खान के साथ भी मारपीट की। कंडक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से करीब 10 हजार रुपए नकद, टिकट मशीन और डायरी छीनकर फरार हो गए। बीच-बचाव करने आए अन्य स्टाफ और यात्रियों के साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। बस में सवार 65 यात्री हुए परेशान घटना के बाद घायल कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बस में सवार करीब 65 यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बस अपने पूरे रूट पर नहीं जा सकी, जिससे निगम को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। कंडक्टर पर टिकट नहीं देने का आरोप वहीं यात्री कुलदीप ने भी पुलिस में रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि रोडवेज कंडक्टर ने टिकट नहीं दी। टिकट मांगने पर बदसलूकी की। जबकि उनके पास रोडवेज का पास था। पास वाला पहचान पत्र भी रख लिया। उसने उसके रुपए भी छीन लिए।